Khali pet amrud khane ke fayde aur nuksan खाली पेट अमरूद खाने के फायदे और नुकसान

Khali pet amrud khane ke fayde aur nuksan खाली पेट अमरूद खाने के फायदे और नुकसान-

खाली पेट अमरूद खाने के फायदे और नुकसान-:  

                                                                 सुबह सुबह अपको हमेशा खाली पेट हेल्दी खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में कुछ लोग तरह-तरह के जूस, तो कुछ हेल्दी फूड खाते हैं। आज हम बात कर रहे हैं खाली पेट अमरूद खाने के फायदे के बारे। वैसे तो अमरूद संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन पाचन को बेहतर बनाने में अमरूद एक बेहतरीन फल है। अमरूद खाने से कब्ज की समस्या में आराम मिलता है, साथ ही वजन को भी समान रखने में मददगार साबित भी होता हैं।

इसे भी पढ़ें।








अमरूद में कौन कौन सा विटामिन होता हैं। -:

अमरूद में protein, वसा, Carbohydrate और Phosphorus होता है। साथ ही यह डाइटरी fibar, potassium, vitamin (A), vitamin (C) का भी अच्छा सोर्स होता है। इतना ही नहीं अमरूद में calcium, vitamin (B6), magnesium और iran भी कुछ मात्रा में पाया जाता है।
Khali pet amrud khane ke fayde aur nuksan खाली पेट अमरूद खाने के फायदे और नुकसान
         खाली पेट अमरूद खाने के फायदे और नुकसान

इसमें पानी की मात्रा 76.1% होती है. 1.5% protein, 0.2% वसा, 14.5% Carbohydrate, 0.01% calcium, 0.04% Phosphorus भी होते हैं. 100 ग्राम अमरूद में 1 मिलीग्राम Iran और 300 मिलीग्राम vitamin (C) होता है. इस तरह देखा जाए तो के सबसे अधिक विटामिन सी अमरूद में ही मिलता है. 

1.वजन को कैसे नियंत्रण रखे -:

अमरूद वजन को नियंत्रण में रखने में मददगार है। अमरूद में fibar काफी अच्छी मात्रा में होता है, ऐसे में अगर इसे सुबह खाली पेट खाया जाए तो इससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। साथ ही आप ओवरइटिंग से भी बचते हैं। इससे वजन नियंत्रण में रहता है, वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

2.कब्ज और पाइल्स में फायदा -:

आजकल की खराब लाइफस्टाइल कई बीमारियों का कारण बनती है। इन्हीं में कब्ज मुख्य है। खाली पेट अमरूद खाने से कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। अमरूद में मौजूद fiber मल को नरम बनाता है, इससे मल आसानी से निकल जाता है।

पाइल्स में लाभकारी पाइल्स के इलाज में अमरूद की छाल बहुत लाभदायक होती है. 5 से 10 g अमरूद की छाल का चूर्ण बना लें. ओर उसके बाद काढ़ा बनाकर पीने से पाइल्स में आराम मिलता है. अच्छे लाभ के लिए लगातार 1 महीने तक रोज यह काढ़ा एक बार जरूर पीना चाहिए.

3. पाचन क्रिया को कैसे अच्छा रखे।

अनहेल्दी इटिंग हैबिट्स का सबसे ज्यादा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। इससे पाचन कमजोर होने लगता है, धीरे-धीरे कई समस्याएं पैदा होने लगती हैं। ऐसे में खाली पेट अमरूद खाना लाभदायक होता है। अमरूद में मौजूद तत्व पाचन क्रिया में सुधार करते हैं। पाचन तंत्र को मजबूत रखता हैं। यदि काले नमक के साथ अमरूद को खाते हैं तो इससे पाचन संबधी परेशानी दूर होती है. पेट में अगर कीड़े हो गए हों तो रोज़ अमरूद का सेवन करे इससे आपको काफी अच्छा रिजल्ट्स मिलेगा।

4. दांतों को मजबूत और एंटी एजिंग गुणों से भरपूर अमरुद -:

दांत और मसूढ़ों के लिए भी अमरूद खाने से बहुत अच्छा लाभ मिलता हैं। मुंह के छाले को दूर करने के लिए अमरूद की पत्तियां चबाने से राहत मिलती है. अमरूद का रस घाव जल्दी भरने का भी काम करता हैं। और एंटी एजिंग गुणों से भरपूर

एंटी एजिंग गुणों से भरपूर अमरूद स्किन के डैमेज सेल को रिपेयर करके उसको हेल्दी रखता है, जिससे जल्दी झुर्रियां व झाइयां भी नहीं पड़तीं. अमरुद के पते को पीसकर पेस्ट बनाएं फिर आंखों के नीचे लगाएं इससे आंखों की सूजन और काले घेरे भी ठीक होंगे.  

5.पेट की जलन शांत करे-:

अमरूद की तासीर बहुत ठंडी होती है, ऐसे में यह पेट की जलन शांत करने में बहुत अच्छा फायदा मिलता  है। पित्त प्रकृति के लोगों के लिए अमरूद का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। साथ ही यह पाचन में भी आसन होता है।

6.खाली पेट अमरूद खाने के नुकसान-:

खाली पेट हमेशा अच्छी तरह से पका हुआ अमरूद ही खाना चाहिए, कच्चा या अधपका अमरूद खाने से पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। 

अमरूद की तासीर बहुत ठंडी होती है, ऐसे में खांसी-जुकाम वाले लोगों को खाली पेट अमरूद खाने से बचना चाहिए।

अगर आप डायबिटीज के रोगी हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही खाली पेट अमरूद का सेवन करें।

7.वजन कम करने में फायदेमंद -:

अमरूद वजन को नियंत्रण में रखने में फायदेमंद होता  है। अमरूद में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में होता है, ऐसे में अगर इसे सुबह खाली पेट खाया जाए तो इससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। साथ ही आप ओवरइटिंग से भी बचते हैं। इससे वजन नियंत्रण में रहता है, वजन कम करने में काफी मदद मिलती है।

और इस बात का ध्यान भी रखे। आपको ज्यादा अमरूद खाने से भी बचना चाहिए। क्योंकि अधिक अमरूद पेट दर्द, गैस, पेट में सूजन पैदा कर सकते हैं। अगर आपको पथरी है, तो अमरूद खाने से बचें। इसके अलावा गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को डॉक्टर की सलाह पर ही अमरूद का सेवन करना चाहिए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post