Mooli ka Paratha Recipe In Hindi Easy

आलू के पराठे और भी कई तरह के पराठा आप लोग ने बहुत खाए होंगे लेकिन, क्या आपको पता है मूली के भी पराठे भी होते हैं। आपको लगता होगा कि मूली को सब्जी के साथ सलाद के तौर पर खाया जाता है। लेकिन आज हम आपको मूली के पराठे बनाने की विधि बताएंगे।


एक दम सही हां मूली के पराठे होते हैं। और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते है और इसे बनाना काफी सरल है और कम समय में Mooli ke parathe बनाए जा सकते हैं। तो अब आप क्या सोच रहे हैं? मूली के पराठे कैसे बनाते हैं, तो हम मूली के पराठे बनाने की आसान विधि बता रहे हैं। आप इस विधि को Step by Step फॉलो करके बहुत ही आसानी से स्वादिष्ट मूली के पराठे बना सकते हैं।  
Mooli ka Paratha Recipe In Hindi Easy

तो चलिए देर न करते हुए मूली के पराठे बनाने का तरीका पता करते हैं हमें उम्मीद है आपको यह वाली रेसिपी जरूर पसंद आएगी। वैसे मूली खाने के फायदे भी बहुत है, इसलिए Muli ke parathe खाना भी फायदेमंद होते हैं।

Mooli ke parathe की आवश्यक सामग्री:


1. मूली एक मध्यम साइज की
2. अजवाइन – 1छोटी चम्मच 
3. जीरा पाउडर एक चम्मच 
4. गरम मसाला एक चम्मच 
4. तेल-2 बड़े चम्मच 
5. गेहू का आटा – 1 कटोरी
6. हरा धनिया थोडासा
7. लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच 
8. धनिया पाउडर एक चम्मच 
9. स्वादानुसार साधा नमक 
10. काला नमक – 1 छोटा चम्मच 

मूली के पराठे बनाने की विधि 


Mooli ka paratha recipe in hindi easy बनाने के लिए सबसे पहेले मूली को धोकर कद्दूकस कर लें। अब पतले कपड़े में कद्दूकस किये मूली को डालकर गोल घुमाएं और सारा पानी निकाल दे। 

अब एक बाउल में मूली का पेस्ट, मिर्च पाउडर, काला नमक, सादा नमक, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, हरा धनिया डालकर मिक्स करले। 

अब दूसरे बर्तन में गेहूं का आटा, अजवाइन, नमक, तेल डालकर मिलालें। अब पानी डाल कर डोह बनाले। 

अब मध्यम आकार की लोई तोड़कर हाथों पर गोल पेड़ा तैयार करले। पेड़े को रोटी जैसा आकर में बेले और अब इसमें मूली की स्टॉपिंग भरकर रोटी का मुंह बंद कर दे। अब पराठे के आकार में बेले।

अब पैन या तवा मध्यम आंच पर गर्म करें, गरम तवे पर मूली का पराठा डालें और हल्का दाग लगने तक सेकें।  

अब मूली के पराठे को पलटा दे और तेल लगा कर सकें। अब दूसरी तरफ से पलटाए और तेल लगाकर सेके। दोनों तरफ से तेल लगाकर हल्का गुलाबी दाग आने पर मूली का पराठा बन चुका है। इसे तवे पर से उतारे और ठीक इसी तरह सभी पराठा में स्टॉपिंग भरकर बेले और सेके।

बन चुका हैं मूली के पराठे परोसने के लिए, Mooli ke parathe को पुदीना चटनी, इमली की चटनी या नारियल की चटनी के साथ परोसे और आनंद से खाए । और स्वाद कैसा लगा comment जरूर करना ताकि हम ऐसे ही बहुत सारी recipe आपके लिए ला सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post