Gond Laddu Recipe In Hindi - ठंड में ताकत के लिए खाएं 'गोंद के लड्डू', इस तरह बनाएं अपने घर पर

मीठा खाने के शौकीन लड्डू को बहुत पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं? कुछ ऐसे भी लड्डू होते हैं जो हमारे शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। हम बात कर रहे हैं गोंद के लड्डू बनाने की जो खाने में तो स्वादिष्ट है ही, लेकिन शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इन लड्डू को खासतौर पर सर्दियों के मौसम में बनाकर खाया जाता है। 

सर्दियों के दिनों में Gond Laddu आवश्यक सामग्री 
हमारे शरीर को गर्म रखता है और शरीर को ताकत भी पहुंचाता है। गोंद एक पेड़ की खास छाल से निकलता है और यह गर्म होता है। गोंद के लड्डू के फायदे बहुत सारे हैं, लेकिन आज हम गोंद के लड्डू बनाने का तरीका बता रहे हैं, आप ध्यान से पड़े तभी यह कमाल के बन पाएंगे। 
Gond Laddu Recipe In Hindi

इन लड्डू को बनाना बहुत आसान है। वैसे इसे आटा और रवा दोनों से बना सकते हैं। लेकिन हम इन्हें गेहूं के आटे का इस्तेमाल से बनाएंगे। अब इसका स्वाद बढ़ाने के लिए काजू, बादाम और किशमिश भी मिलाएंगे जो इसके स्वाद में चार चांद लगा देंगे।

तो चलिए देर ना करते हुए गोंद के लड्डू गोंद के लड्डू रेसिपी इन हिंदी में बनाना शुरू करते हैं। जब भी सर्दियों का मौसम आए या ना भी सर्दी का मौसम हो और आपका खाने का मन करे तब आप इसे किसी भी मौसम में बनाकर खाए। यह रेसिपी छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक को पसंद आएंगी और सभी के लिए फायदेमंद है। 

Gond Laddu Recipe आवश्यक सामग्री 

1. खाने का गोंद 100 ग्राम 
2. काजू 20 (बारीक़ कटले)
3. किशमिश 1 कटोरी 
4. चीनी – 1 कटोरी (पीसी हुई)
5. गेहू का आटा 1 कटोरी 
6. देसी घी 1 कटोरी
7. बादाम – 20 (बारीक काट लें)


गोंद के लड्डू बनाने का तरीका-

सबसे पहले एक कढ़ाई में देसी घी एक चम्मच डालकर गर्म करें। घी पिघल चुका हो तब इसमें थोड़ा सा गोंद डालकर मीडियम आंच पर 1-2 मिनट तक फ्राई करें। जब गोंद फुल जाए और हल्का लगे तब प्लेट में निकाल दे। ठीक इसी तरह बाकी सभी गोंद को भी घी में डालकर तले। 

गोंद तलने के बाद उसी बचे हुए घी में काजू और बादाम को हल्का सा भून लें और अलग प्लेट में निकाल कर रख दें। अब किशमिश को भी 20-30 सेकंड के लिए तले और अलग प्लेट में निकाल दे। अब उसी कढ़ाई में एक चम्मच और घी डाले और गेहू का आटा डालकर 5-6 मिनट लगातार भुने। जब आटे का कलर हल्का लाल आ जाए और सोंधी खुशबू आने लगे तब गैस बंद कर दे आटा भून चुका है। 

अब एक बड़े कटोरे में तला हुआ गोंद को हाथों से दबाकर चुरा कर ले। जब गोंद चुरा हो जाए तब इसमें भुना हुआ आटा, चीनी पाउडर, काजू, बादाम, किशमिश और दो चम्मच घी डालकर अच्छी तरह हाथों से मिक्स कर लें। ध्यान रहे यह मिश्रण ज्यादा गर्म या ज्यादा ठंडा नहीं होना चाहिए। बस हाथों को गर्मी सहे सके इतना गर्म होने चाहिए। 

अब हाथों पर थोड़ा सा मिश्रण लेकर दबाते हुए बड़े नींबू जितना लड्डू बनाए और प्लेट में रखते जाए। ठीक इसी तरह सभी मिश्रण से लड्डू बना कर प्लेट में रख दे। गोंद के लड्डू बन कर तैयार है। इसे ठंडा होने पर डिब्बे में भरकर 15-20 दिनों तक खा सकते हैं। 

सुझाव

गोंद को तलते समय ज्यादा तेज आंच नहीं होनी चाहिए, वरना गोंद ऊपर से भून जाएगा, लेकिन अंदर से कच्चा ही रहेगा। 

गोंद के लड्डू बनाने के लिए गेहूं के आटे को 5 मिनट मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनना है वरना आटा जल सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post