Nariyal ki chatni | नारियल की चटनी बनाने की विधि

Nariyal ki chatni खाना बहुत लोगों को पसंद होगा सायद है। वैसे Nariyal ki chatni साउथ इंडियन रेसिपी है। इसे भारत के कई जगह में खाया जाता है और पसंद लोग पसंद भी करते हैं नारियल की चटनी को ढाबा, रेस्टोरेंट और होटल में बनाया जाता है। लेकिन हम स्वादिष्ट नारियल की चटनी घर पर ही बनाना बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। और यह हमारे घर पर बनी हुई चटनी होटल के नारियल की चटनी से ज्यादा टेस्टी होगी। 

जो लोगों ने नारियल की चटनी नहीं खाई वे सोच रहे होंगे कि नारियल की चटनी को कौनसी रेसिपी के साथ खाया जाता है ? तो इस रेसिपी को समोसा, कचोरी और सांभर वडी के साथ खाया जाता है, या “इस चटनी को किसी भी स्नैक रेसिपी या घर पर बनाया हुआ नाश्ते से भी खाते हैं”। अब आप जब भी घर पर कुछ नाश्ता बनाए तो Nariyal ki chatni जरूर बनाकर खाए। तो चलिए पता करते हैं नारियल की चटनी बनाने की विधि क्या है?


Nariyal ki chatni की आवश्यक सामग्री 


1. कच्चा नारियल के टुकड़े एक कटोरी
2. मूंगफली बीज आधा कटोरी
3. चना दाल आधा कटोरी
4. दही आधा कटोरी
5. हरी मिर्च – 4
6. सूखी लाल मिर्च – 4
7. राई के बीज एक छोटी चम्मच
8. तेल 2 बड़े चम्मच
9. हरा धनिया पत्ती थोड़ा सा
10. करी पत्ता थोड़ा सा
11. जीरा 1 छोटी चम्मच
12. एक छोटा टुकड़ा अदरक का टुकड़ा
13. स्वादानुसार नमक

नारियल की चटनी बनाने की विधि 


Nariyal ki chatni बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे नारियल को टुकड़ों में काट लें। साथ ही दूसरी कटोरी में गर्म पानी में चना दाल डालकर भिगो दें

अब पैन में एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें। अब भीगी हुई चना दाल को 2 मिनट के लिए चम्मच से चलाते हुए हल्का फ्राई कर ले।

नारियल की चटनी बनाने की विधि

अब चटनी बनाने के लिए मिक्सर जारले और इसमें कच्चे नारियल के टुकड़े, चना दाल, दही, मूंगफली, स्वादानुसार नमक, हरा धनिया, अदरक का टुकड़ा और हरी मिर्च को टुकड़ों में तोड़ कर डाले। इन सभी सामग्री का पेस्ट तैयार करें। पेस्ट एक बार में तैयार नहीं होगा, हमें स्मूथ चटनी बनानी है। इसके लिए थोड़ा थोड़ा पानी डालकर तीन चार बार मिक्सर को चलाएं।

अब चटनी तैयार हो चुकी हो तब तड़का लगाने के लिए पैन में एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें। आप गर्म तेल में जीरा, राई, लाल सूखी मिर्च और कड़ी पत्ता डाले। जब जीरा तड़कने लगे तब तड़के को चटनी में डाले और चम्मच से मिलाले।

Nariyal ki chatni तैयार हो चुकी है। इसे आप नाश्ता, स्नेक के साथ खा सकते हैं और फ्रिज में रखकर चार-पांच दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

तो चलिए हम आपको कुछ सुझाव भी बता दे रहे हैं।

1. अगर कच्चा नारियल बाजार में ना मिल रहा हो तो आप खोबरा किस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सूखे नारियल का किस दुकान पर आसानी से मिल सकता है।

2. चना दाल के बजाय बेसन का इस्तेमाल किया जा सकता है। बेसन के इस्तेमाल से नारियल की चटनी में पानी नहीं रहेंगे, चटनी गाढ़ी बनेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post