Fish Fry Recipe

Fish Fry  का नाम सुनते ही हमारे मुँह में पानी आने लगता है क्योंकि  Fish Fry Recipe है इतनी स्वादिष्ट और मशहूर रेसिपी की इसे हर कोई जानता है और खाना पसंद करता है। वैसे तो फिश फ्राई को भारत में और भारत के बाहर अन्य देशों में भी बनाया जाता है और बड़े ही मजे के साथ खाया जाता है लेकिन ये रेसिपी भारत में पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली डिश है।

फिश फ्राई  बनाने के लिए अधिक मसालो की जरूरत नहीं पड़ती , बस हमें कुछ मसाला चाहिए जो हमारे घर पर हमेशा उपलब्ध रहता  हैं। अगर आप मांसाहारी हैं तो आपने इसे जरूर खाया होगा और इस रेसिपी के स्वाद से भी परे होंगे।

Fish Fry Recipe

फिश फ्राई बनाना बहुत सरल है, बस कुछ स्टेप पर ध्यान दिया तो आप अपने घर पर इसे बना सकते हैं। इसे घर पर बनाकर एक बार खा लिया तो रेस्टोरेंट वाली फ्राइड फिश खाना भूल जाओगे क्योंकि हम बता रहे हैं रेस्टोरेंट जैसी फिश फ्राई बनाने का तरीका।

तो चाहे देर ना करते हुए मछली फ्राई केला शुरू करें। हमें उम्मीद है फिश फ्राई बनाने की विधि को जानने के बाद आप स्वादिष्ट और मज़ेदार मछली फ्राई घर पर बना लेंगे।

Fish Fry Recipe सामग्री-:


1. मछली के टुकड़े - 500 ग्राम
2. अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 चमच
3. गरम मसाला - 1 चमच
4. लाल मिर्च पाउडर - 1 चमच
5. नींबू का रस - 1 चमच
6. हल्दी पाउडर - 1 चमच
7. धनिया पाउडर - 1 चमच
8. जीरा पाउडर - 1 चमच
9. नमक स्वादअनुसार
10. तेल - 4 चमच

मछली तलने की विधि:


मछली के टुकड़ों को अच्छे से साफ पानी से धो लें और कटोरी से निकाल लें। अब एक कटोरी में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस, गरम मसाला, नमक, अदरक लहसुन का पेस्ट, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और थोड़ा सा तेल डालकर मिक्स करें।

सभी मसाले मिक्स हो जाने पर मछली के टुकड़ों पर अच्छी तरह मसाला लगा दे। अब एक गहरे पैन में तेल डालकर गरम करें, तेल को तेज आंच पर कड़क गरम करना है, फिर तलना करते समय मसाले की परत तेल में टूट सकती है। अब मछली के टुकड़ों को तेल में डालकर फ्राई करें। 1 से 2 मिनट के लिए दोनो साइड से फ्राई करले।

मछली के टुकड़ों को तेल में जब फ्राई कर रहे हों तब मछली के टुकड़ों को दोनों तरफ से फ्राई करें, पहले एक तरफ से फ्राई करें, जब एक साइड से टुकड़े का रंग हल्का सुनहरी हो जाए तब इसी तरह दूसरी तरफ से भी फ्राई करें।

आपको ये  Fish Fry Recipe पसंद आई, अच्छी लगे तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post